नई दिल्ली। साल 2025 खत्म होने में कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। इसके बाद नए साल का आगमान होगा और मनोरंजन जगत की तरफ से नई-नई फिल्में और वेब सीरीज को रिलीज किया जाएगा।
इससे पहले इस साल का रिकेप किया जाए और चर्चा की जाए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 2025 की Most Watched वेब सीरीज के बारे में तो उसमें 8 एपिसोड वाली एक एक्शन थ्रिलर नाम शामिल होगा, जिसने देश-विदेश में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी सीरीज के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसका पहला सीजन साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया। इसके बाद दूसरा 2023 और तीसरा सीजन फरवरी 2025 में स्ट्रीम हुआ। इस बार सीरीज की कहानी 8 एपिसोड में मौजूद थै। इस सीरीज में एक एक्स आर्मी ऑफिसर की स्टोरी को दिखाया गया है, जो एक जासूस के तौर पर भी काम करता है।
इस बार वह व्यक्ति अपने एक पुराने दुश्मन और एक बंदूक के कारोबारी के पीछे जाता है। धीरे-धीरे वह उस बिजनेसमैन के घर में जगह बना लेता है और उसका भरोसा जीतकर ड्राइवर बन जाता है। लेकिन बाद में उसे पता लगता है कि वह कारोबारी भी किसी और के हाथ की कटपुतली है और हथियारों की तस्करी करने वाला मास्टर माइंड कोई और अपराधी है। खास बात ये है कि ये वह शख्स जिसकी तलाश उस एक्स आर्मी मैन को है।
अब तक आप समझ ही गए होंगे यहां बात हॉलीवुड सुपरस्टार एलन रिच्सन (Alan Ritchson) की पॉपुलर वेब सीरीज रीचर सीजन 3 (Reacher Season 3) के बारे में बात की जा रही है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो 2025 में मोस्ट वॉच बनी है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्राइम वीडियो की वेब सीरीज रीचर सीजन 3 को इस साल ग्लोबली 98.4 मिलियन व्यूज हासिल हुए हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हॉलीवुड सीरीज भी बनी है। बता दें कि 2026 में रीचर का चौथा सीजन (Reacher 4) भी रिलीज किया जा सकता है।
