Punjab: गुरुद्वारा साहिब में लगी भयानक आग

Front hulchul news : गोराया के पास अनिहर गांव में श्री गुरु रविदास महाराज जी के गुरुद्वारा साहिब में हुई घटना से श्रद्धालुओं के दिल दहल गए। दो दिन पहले श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गांव में नगर कीर्तन निकाला गया था, जिसके बाद रविवार को गुरुद्वारा साहिब में एक कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर आयोजकों ने बताया कि रात करीब 10 बजे गुरुद्वारा साहिब बंद कर दिया गया था, जिसके कुछ देर बाद गुरुद्वारा साहिब के सामने रहने वालों ने देखा कि गुरुद्वारा साहिब के हॉल से धुआं निकल रहा है, जिसके बाद गुरुद्वारा कमेटी और श्रद्धालु तुरंत वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी भयंकर हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप को नुकसान पहुंच चुका था।उन्होंने कहा कि यह पूरा हादसा बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ, जिसके बारे में पुलिस को सुबह करीब 11 बजे पता चला जब गांव वालों ने उन्हें सूचित किया, जिसके बाद गोराया पुलिस डीएसपी फिल्लौर भरत मसीह के साथ मौके पर पहुंची।