Front hulchul news : पंजाब में तापमान में वृद्धी हो रही है और रोज धूप निकल रही है। वहीं सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलने से सर्दी और दिन के समय धूप के कारण गर्मी महसूस होती है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 14 फरवरी तक कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान मौसम सामान्य रहेगा। वहीं 15 तारीख के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के 16 फरवरी को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस कारण तापमान में गिरावट आएगी। वहीं फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
पंजाब में फिर बदलेगा मौसम
