गुरुवार को जारी हुए सोना-चांदी के नए रेट

Front hulchul news ; सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए गुरुवार को नए भाव जारी किए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।जानकारी के मुताबिक 24 कैरेट सोना आज 1,64,500 रुपये पर बना हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,52,990 रुपये दर्ज किया गया है। ये दोनों दरें बुधवार के बराबर ही बनी हुई हैं। वहीं चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 2,74,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि गुरुवार को इसका भाव 2,77,200 रुपये प्रति किलो था।