Front hulchul news : पंजाब सरकार ने बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। नए आदेश 1 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेंगे।जारी निर्देशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा और मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।सभी सरकारी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तय समय के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करें और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। विभाग ने कहा है कि आदेशों की पालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Related Posts
बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स ने की छापेमारी, भीख मांगती बच्ची को किया रेस्क्यू
जालंधर : बाल भीख मांगने को रोकने और भीख मांगते बच्चों को छुड़ाने के लिए आज बाल भीख मांगने रोकू…
Punjab में बनेगा देश का पहला AI टावर
Front hulchul news ; पंजाब के मोहाली में एयरपोर्ट के पास एक बड़ी एक्सपो सिटी विकसित करने की योजना पर…
CBSE बोर्ड परीक्षा में पेपर सैट को लेकर छिड़ा विवाद
Front hulchul news : देशभर में चल रही सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है,…
