गोपी लाहौरिया के 4 गुर्गे गिरफ्तार

Front hulchul news : बटाला पुलिस ने टारगेट किलिंग करने आए गोपी लाहौरिया के दो गुर्गों सहित कुल 4 को काबू करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बटाला पुलिस लाइन में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, एसएसपी बटाला मेहताब सिंह ने कहा कि गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत, डीजीपी पंजाब और डीआईजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के निर्देशानुसार, एसपी इन्वेस्टिगेशन संदीप कुमार, डीएसपी सब-डिवीजन फतेहगढ़ चूड़ियां राजेश कक्कड़, प्रभारी सीआईए स्टाफ बटाला इंस्पैक्टर सुखराज सिंह और एसएचओ सदर बिक्रम सिंह ने जनता की मदद से जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी लंडेके मोगा और अमृत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह उर्फ सत्ता निवासी मोगा के, को गिरफ्तार किया और उनके पास से 30 बोर की पी.एक्स-5 पिस्टल, 30 बोर के 60 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल बरामद की गई।

दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने के बाद, पूछताछ के दौरान उक्तान ने बताया कि उसके दोस्त पंकज, जो मोगा का निवासी है, ने गोपी लाहोरिया के निर्देश पर उसे 30 बोर के 57 जिंदा कारतूस दिए एवं उनका गोपी लाहौरिया से सम्पर्क करवाया, जिसने उन्हें बटाला की तरफ किसी को टारगेट करने हेतु कहा। उक्त पकड़े गए गुर्गों के अनुसार लवप्रीत उर्फ लव निवासी बुड्ढा कोट और महिंदरपाल सिंह उर्फ नन्नी निवासी गांधी कैंप बटाला ने उनकी बटाला में काफी मदद की। लवप्रीत सिंह उर्फ लव ने उन्हें 25,000 रुपए, 30 बोर की एक पिस्टल 30 बोर के 3 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर वाली एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल दी थी। डा. सिंह ने आगे बताया कि बुद्धा कोट निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लव और महिंदर पाल को उक्त मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा और आगे की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड पर भेजा जाएगा।