हवालाती से मिलने आई महिला से नशीला पदार्थ और तंबाकू बरामद

Front hulchul news : हवालाती से मिलने आई महिला से नशीला पदार्थ और तंबाकू केंद्रीय जेल में बंद. किसी हवालाती से मिलने आई जालंधर निवासी महिला से तलाशी के दौरान नशीले पदार्थ समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है। जेल प्रबंधन के अनुसार उक्त महिला से 33 ग्राम नशीला पदार्थ, 200 सफेद रंग की गोलियां, 70 खुली हुई बीड़ियां व 150 ग्राम तंबाकू बरामद हुआ है।

जेल प्रबंधन ने उक्त सारा सामान कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट धीरज कुमार ने बताया कि रेनू रानी निवास आशा कॉलोनी जालंधर दी रहने वाली केंद्रीय जेल में किसी हवालाती से मुलाकात करने आई। इस दौरान जब उसकी महिला कर्मचारियों की ओर से तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 33 ग्राम नशीला पदार्थ, 200 सफेद रंग की गोलियां, 70 खुली हुई बीड़ियां व 150 ग्राम तंबाकू बरामद हुआ है।