अब इतने में मिलेगा LPG सिलेंडर

Front hulchul news : वैश्विक तनाव का असर अब भारत के चूल्हे तक पहुंच गया है। ईरान-इजरायल युद्ध के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ जैसे समुद्री रास्तों पर संकट खड़ा हो गया है जिससे भारत में एलपीजी (LPG) की आवक प्रभावित हुई है। इस स्थिति को संभालने और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने गैस बुकिंग के नियमों को सख्त कर दिया है और कीमतों में भी भारी इजाफा किया है।

1. अब 21 नहीं, 25 दिन का लॉक-इन पीरियड

सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब आप एक सिलेंडर लेने के कम से कम 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर पाएंगे। पहले यह समय सीमा 21 दिन थी। सरकार चाहती है कि लोग डर के मारे गैस का स्टॉक जमा न करें (Panic Booking) ताकि सप्लाई सभी घरों तक बराबर बनी रहे। साथ ही अब डिलीवरी के समय OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को भी अनिवार्य किया जा रहा है ताकि कालाबाजारी रोकी जा सके।

2. जेब पर बढ़ा बोझ: ₹115 तक बढ़े दाम

कच्चे तेल और गैस की वैश्विक कीमतों में उछाल के कारण भारत में सिलेंडर महंगे हो गए हैं:

घरेलू सिलेंडर (14.2 kg): इसकी कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है।

कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): इसके दाम सीधे ₹115 तक बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई चेन टूटने की वजह से यह पिछले एक साल की दूसरी सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।