Front hulchul news : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोगा के किल्ली चहलां में 2027 की विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाते हुए पहली बार पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया। शाह ने कहा कि नानकशाही कैलेंडर के अनुसार आज नए साल की शुरुआत हुई है, और उन्होंने पूरे विश्व में बसे पंजाबियों को नए साल की बधाई दी। सिख गुरुओं के बलिदान को नमन करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे सिर पर जो पगड़ी है, वह पूरे भारत में गुरु घर का प्रतीक है।” अमित शाह ने बताया कि आज से BJP पंजाब में 2027 की विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अब छोटे भाई के रूप में नहीं बल्कि मुख रूप से पंजाब की सत्ता में आने वाली है। शाह ने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि अगर पंजाब को नशे से मुक्त करना है तो केवल BJP और मोदी सरकार ही ऐसा कर सकती है।
AAP सरकार पर बड़ा हमला
- अमित शाह ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर निशाना साधते कहा कि AAP ने 25 लाख नौकरियों का वादा, चार महीने में नशा मुक्त पंजाब बनाने, 16 हजार सरकारी दवाखाने बनाने, पेंशन बढ़ाकर 2,500 रुपए करने, खनन से 20 हजार करोड़ की आमदनी बढ़ाने, सभी फसलों पर MSP देने, और सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ पूरा नहीं हुआ।
- शाह ने कहा कि AAP सरकार केवल वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि दिल्ली से चार लोग आकर पंजाब का खजाना लूट रहे हैं और पंजाब की सरकार केवल केजरीवाल का ATM बन गई है। शाह ने हाल के घोटालों का जिक्र किया:
- जालंधर स्मार्ट सिटी योजना
- बरनाला ट्रक यूनियन घोटाला
- खडूर साहिब में घोटाला
- आंगनवाड़ी में घोटाला
- 100 करोड़ की उगाही के मामले
शाह ने कहा कि AAP नेताओं ने सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च किए, और यह भ्रष्टाचारी सरकार पंजाब का भला नहीं कर सकती।
कानून व्यवस्था और नशे पर जोर
- अमित शाह ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बहुत खराब है।
- 2026 की शुरुआत में तीन सरपंचों की हत्या हुई।
- पुलिस स्टेशन में सिपाही की हत्या हुई।
- पंजाब में रोज़ाना हत्या और उगाही हो रही है।
उन्होंने कहा कि AAP में दमखम नहीं है, और कांग्रेस व अकाली दल पहले भी नशे का कारोबार नहीं रोक सके। केवल BJP ही नशे पर काबू पा सकती है।
शाह ने जनता से कहा कि “हमें आशीर्वाद दीजिए, हम दो साल में नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।”
