Front hulchul news ; थाना जोधेवाल के अधीन आते राहों रोड पर गहलेवाल मोड़ के नजदीक आज सुबह करीब 10 बजे सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को रेत से भरे ओवरलोड टिप्पर चालक द्वारा कुचल दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार (27) वासी नरेंद्र नगर के रूप में की गई है जो मूल रूप में उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। मौके पर लोगों ने बताया कि टिप्पर चालक मृतक सुनील कुमार को काफी दूर तक घसीटता ले गया। फिलहाल थाना जोधेवाल की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
