Front hulchul news : टीवी इंडस्ट्री से फिर से बहुत दुखद खबर सामने आई है। टीवी के चमकते सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कुमकुम भाग्य फेम Sanchita Ugale की 30 साल की उम्र में ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उन्होंने घर में फंदे से लटक कर अपनी जान ले ली है।
जैसे ही पुलिस को इस बात की सूचना मिली वो तुरंत संचिता के घर पहुंच गए और उन्हें फंदे से लटका हुआ शव मिला। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना रविवार शाम 7 बजे के आसपास हुई है, इसके बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने जानकारी दी की Sanchita Ugale अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में रहती थीं। बताया जा रहा है कि रविवार शाम जब वह घर पर अकेली थीं, तभी उन्होंने साड़ी की मदद से पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।
