Front hulchul news : बस्तियात इलाके के न्यू दशमेश नगर में गोली लगने से मौत का शिकार हुए 2 युवक जिनकी पहचान सिमरनजीत सिंह निवासी अमन नगर माडल हाऊस तथा सौरभ निवासी न्यू दशमेश नगर के तौर पर हुई थी। दोनों की हत्या के मामले में नया मोड सामने आया है जेल में बंद गैगस्टर जोगा फोल्ड़ीवाल के इंस्टाग्राम अकाऊंट में शेयर कर ली हत्या की जिम्मेदारी।
पोस्ट में लिखा है जालंधर के दशमेश नगर में सौरव की हत्या जो हुई है इसकी जिम्मेदारी मैं जोगा फोल्ड़ीवाल ले रहा हूं। इन लोगों ने कुछ समय पहले सुखमन बरार को जेल में जो हानि हुई थी, इसका परिमाण दिया गया है इन लोगों को। जिम्मेदारी लेते हुए शेयर पोस्ट में कहा गया है कि पप्पू भी उनका भाई था। इसके साथ ही इन लोगों के बाकी साथी जेल में या फिर बाहर है, अब उनकी भी बारी है, इसके बाद वेट एंड वॉच पोस्ट के नीचे लिखा है जोगा फोल्ड़ीवाल खत्री ग्रुप नवांशहर। अब इस पोस्ट के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया है।पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस गिरफ्तार आरोपी राजबीर नन्नू से लगातार पूछताछ कर रही है कि उसे कही जोगा ने तो हत्या करने के लिए नहीं कहा था, लेकिन पुलिस की सख्ती के बावजूद नन्नू इस बात को स्वीकार नहीं कर रहा है।
पुलिस इंस्टग्राम अकाऊंट में शेयर जोगा की पोस्ट को भी चैक करने के साथ इंस्टाग्राम अकाऊंट की डिटेल खंगालने में जुट चुकी है। पुलिस इस बात पर भी जांच कर रही है कि इंस्टाग्राम सच में जोगा फोल्ड़ीवाल का है या फिर किसी ने शरारत करके यह पोस्ट डाली है। वही यह भी पता चला है कि वारदात में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्तौल भी पुलिस ने रिकवर कर लिया है, हालांकि बताया जा रहा है कि बरामद रिवाल्वर अवैध है और काफी दिनों से नन्नू इसे लगाकर घूम रहा था। अवैध रिवाल्वर कहा से आया और किसने बेचा, इस पर भी पुलिस गहराई से जांच कर रही है। वही ए.सी.पी. वैस्ट आतिश भाटिया का कहना था कि गैंगस्टर जोगा अपने आप को प्रसिद्ध करने हेतु पोस्ट जारी कर रहा है, पुलिस की जांच में ऐसी बात अभी सामने नहीं आई है।
