
Front hulchul news, जालंधर(राजिंदर कंडा) : जालंधर के टावर एनक्लेव में maira real estates के सामने बिना किसी सरकारी मंजूरी के बनाई जा रही दुकान चर्चा का विषय बनी हुई है। ये बिल्डिंग बायलॉज ओर बिल्डिंग एक्ट की खुलेआम उलंगना की जा रही है। दुकान बनाने के लिए कोई भी एप्रूवल नहीं ली गई। जिस कारण ये दुकान का निर्माण पूरी तरह अनाधिकारिक है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि नगर निगम अधिकारियों की मिली भुगत से ये दुकान बनाई जा रही है जिसकी शिकायत चंडीगढ़ में भी की जाएगी ताकी जो बिल्डिंग पास फाइल का खर्चा सरकारी ख़ज़ाने में जमा हो ना की अधिकारियों की जेबें गरम हो। इलाका वासियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि बिना मंजूरी के हो रहे अवैध निर्माणों पे सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।
