Front hulchul news : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2026 अच्छा साल साबित हो सकता है। 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीद है कि सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होगी। कर्मचारी चाहते हैं कि नया वेतनमान 1 जनवरी 2026 से लागू हो। पहले भी 6ठे और 7वें वेतन आयोग को पिछली तारीख से लागू किया गया था, इसलिए इस बार भी वैसी ही उम्मीद है। अगर वेतन लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को एरियर (बकाया पैसा) एक साथ मिलेगा। यानी देरी का नुकसान नहीं होगा।सैलरी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण फिटमेंट फैक्टर होता है। अगर इसे 3.0 से 3.25 तक रखा गया, तो ₹18,000 की बेसिक सैलरी बढ़कर लगभग ₹26,000 से ₹30,000 तक हो सकती है।पेंशन को लेकर भी बड़ी मांगें हैं। कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) वापस लाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पेंशन से जुड़े नियमों में बदलाव कर जल्दी फायदा देने की बात भी कही जा रही है।
सैलरी में बंपर बढ़ोतरी की तैयारी
