टूटा सोने-चांदी का भाव

Front hulchul news : शुक्रवार (29 मई) को कमोडिटी मार्केट में फिर गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोना-चांदी गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय 10 ग्राम सोने का भाव 464रुपए टूटकर 1,56,461 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी में 1044 रुपए की गिरावट आई, एक किलोग्राम चांदी 2,68,493 रुपए पर कारोबार करती दिखी।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143190 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145090 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

24 कैरेट सोने की कीमत 158170 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 144990 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,100 रुपए गिरकर 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की बढ़ती मांग के कारण निवेशकों ने सोने को लेकर सतर्क रुख अपनाया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपए घटकर 1,61,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।