Front hulchul news : बठिंडा के मसाना गांव में स्थित एक शराब फैक्टरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब फैक्टरी के स्टीम टैंक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की संभावित वजह भीषण गर्मी मानी जा रही है, हालांकि असल कारणों को लेकर जांच जारी है। राहत की बात यह है कि अभी तक आग से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
