Front hulchul news : शहर में जैन समाज की प्रतिष्ठित शख्सियत व उद्योगपति अशोक जैन के गढ़ी गेट टैगोर पार्क के नजदीक घर में लॉकर तोड़कर करीब 2 करोड़ रुपए के गोल्ड व डायमंड के जेवरों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिए। अशोक जैन व उनके बेटे अमित जैन ने बताया कि उनके घर में पहली मंजिल पर पूजा रूम में कई सालों से एक अलमारी में लॉकर पड़ा है जिसमें वह परिवार के पुश्तैनी जेवर रखते हैं।
आज सुबह अशोक जैन की पत्नी तृप्ता जैन ने किसी काम की वजह से जब पूजा रूम की अलमारी खोली तो भीतर पड़ा लॉकर खुला पड़ा था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य एकत्र हो गए। चैक करने पर इसमें रखे करीब 1 कि.ग्रा. सोने के जेवर तथा डायमंड के 2 सैट गायब थे जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है।लॉकर के पास ही बिजली की तार का टुकड़ा, 2 सैल तथा मैगनेट पड़े थे। क्यास लगाया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने लॉकर खोलने की नीयत से यह सामान अपने साथ रखा होगा। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
