Front hulchul news : बुजुर्ग व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। फगवाड़ा के गांव मौली में बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह (62) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गुरचरण सिंह गांव के बाहर बनी अपनी हवेली में सो रहे थे। इसी दौरान किसी अनजान व्यक्ति ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के कारणों, हमले के तरीके और आरोपी की पहचान को लेकर अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सबूत भी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है
