Jalandhar में जुए पर Police का शिकंजा

Front hulchul news : थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों से 5 जुआरिए पकड़े हैं और उनके कब्जे से ताश के पत्ते तथा 9560 रूपए की नकदी बरामद की गई है। थाना बस्ती बावा खेल के इंचार्ज (एस.एच.ओ.) गुरदीप चंद ने बताया कि शेर सिंह कालोनी पुल के नजदीक नहर के किनारे से पकड़े गए चार जुआरियों की पहचान विनोद कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी अनूप नगर बस्ती दानिशमंदा, बलविंदर कुमार पुत्र मुनशी राम निवासी ग्रीन एवेन्यू काला संघयां रोड बस्ती शेख, प्रिंस कुमार पुत्र रतन लाल निवासी न्यू रसीला नगर बस्ती दानिशमंदा तथा लक्की पुत्र प्रेम मसीह निवासी गांव गाखलां नजदीक लखन फार्म हाऊस के रूप में हुई है। इन चारों से पुलिस ने 6160 रूपए बरामद करते हुए उनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत (डी.डी.आर. नंबर-32) कार्रवाई की है। इसी तरह पुलिस पार्टी ने गशत के दौरान बाबा बुड्डा पुल बस्ती बावा खेल नहर पुल के किनारे से चिंरजीव सिंह उर्फ गोल्डी निवासी राज नगर को 3400 रूपए समेत पकड़ा था जबकि उसके बाकी साथी पुलिस पार्टी को देखते ही फरार हो गए थे। गोल्डी व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने डीडीआर नंबर-23 के तहत बनती कानूनी कार्रवाई की गई है।