Front hulchul news : पंजाब के सीनियर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन के बाद पंजाब सरकार ने राज्य में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन पर दुख जताने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए की गई है। इसका मतलब है कि राज्य के सरकारी ऑफिस और उससे जुड़े विभागों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी।
इस ऐलान के समय स्कूलों में बच्चों के पहुंच जाने की बात भी सामने आई है। इस लिए जो विद्यार्थी सुबह स्कूल पहुंच गए हैं उनके लिए आधे दिन के बाद छुट्टी होगी। सरकार के इस फैसले को भगत चुन्नी लाल की लंबी सियासी सेवा को सम्मान देने के तौर पर देखा जा रहा है।
सियासी और सामाजित क्षेत्र में शोक की लहर
भगत चुन्नी लाल के निधन से सियासी और सामाजित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। भगत चुन्नी लाल लंबे समय तक पंजाब की सियासत में एक्टिव रहे और उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया। मंत्री होने के साथ-साथ वे तीन बार विधायक भी रहे। भगत चुन्नी लाल मौजूदा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के पिता थे।
