विधायक बावा हैनरी ने थ्री स्टार कॉलोनी निवासियों की समस्याएं सुनीं

कहा- नया ट्रांसफार्मर और कोटला रोड जल्द बनाने का दिया आश्वासन

Front hulchul news, जालंधर : नॉर्थ हलके के विधायक बावा हैनरी शुक्रवार को थ्री स्टार कॉलोनी पहुंचे और इलाकावासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कॉलोनी निवासियों ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों और गलियों की समस्या उठाने के साथ लो-वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए बड़ा ट्रांसफार्मर लगवाने तथा कोटला रोड को पक्का करवाने की मांग की।

इलाकावासियों ने कहा कि सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विकास कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की। विधायक बावा हैनरी ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

वहीं, कुछ कॉलोनीवासियों ने बताया कि एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान उनके नाम वोटर सूची से कट गए हैं, जिसके कारण वे मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने जल्द विशेष कैंप लगाकर वोट दोबारा बनाने की मांग की। विधायक बावा हैनरी ने कहा कि वह वोट कटने के मामले से डिप्टी कमिश्नर को अवगत करवाएंगे और दोबारा कैंप लगवाने के लिए प्रयास करेंगे।