Punjab : दिन-दिहाड़े गन प्वाइंट पर लूट

Front hulchul news : फगवाड़ा में दिनदहाड़े एक बड़ा हादसा हुआ जब फगवाड़ा भुलाराई बाईपास से सिटी हार्ट नगर की तरफ आ रहे एक फेरी वाले कबाड़िए को गन प्वाइंट पर लूट लिया। कबाड़िए शौकत ने बताया कि जब वह आ रहा था और तो एक युवक ने उसे रोका और उसने गनपॉइंट पर उसे लूट लिया। उसके पास करीब 15,000 रुपये कैश थे। युवक ने उसे लूट लिया और भाग गया। मौके पर आ रहे एक राहगीर ने अपनी कार से उतरकर कबाड़िए वाले की जान बचाने की कोशिश की और चोर के पीछे भागा। यह सारा मंजर CCTV कैमरे में कैद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी और पुलिस ने कहा कि उन्होंने CCTV देखा है जिसमें एक युवक भागता हुआ दिख रहा है। और बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।