Front hulchul news : कुछ महीने पहले सोना और चांदी निवेशकों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बने हुए थे। जनवरी में कई निवेशकों ने अपने शेयर या फिक्स्ड डिपॉजिट से पैसा निकालकर Gold-Silver ईटीएफ में निवेश किया। उम्मीद थी कि ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के चलते सोने-चांदी के दाम बढ़ेंगे। लेकिन अब तक इन ईटीएफ में भारी गिरावट आ चुकी है।
जनवरी से अब तक 40 फीसदी तक गिरावट
निवेशकों की उम्मीदों के उलट, गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ जनवरी से अब तक 40 फीसदी तक टूट चुके हैं। Nippon India Silver ETF 360 रुपये से गिरकर 235 रुपये पर है। वहीं Nippon India Gold ETF 148 रुपये से गिरकर 127 रुपये पर कारोबार कर रहा है। Tata Silver ETF 32%, ICICI Silver ETF 35% और टाटा तथा ICICI गोल्ड ईटीएफ लगभग 15% तक नीचे आ चुके हैं।
गिरावट के पीछे क्या कारण
विशेषज्ञों का मानना है कि कई कारणों से सोने-चांदी में तेजी नहीं आई:
1. डॉलर में मजबूती और वैश्विक महंगाई : होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से ब्रेंट क्रूड तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया। इससे महंगाई का खतरा बढ़ा और निवेशक सुरक्षित मुद्रा डॉलर की ओर आकर्षित हुए।
2. फेडरल रिजर्व की नीति : अमेरिका में रेट कटौती की उम्मीद नहीं है। यह भी सोने-चांदी के दामों पर विपरीत असर डाल रहा है।
3. निवेशकों की बिकवाली : Gold-Silver ETFs में तेजी रुकने और बिकवाली के कारण निवेशक धीरे-धीरे बाहर निकल रहे हैं, जिससे ईटीएफ डिस्काउंट पर हैं।
