22 से 25 मार्च तक का बड़ा मौसम Update

Front hulchul news : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम सूखा रहने की संभावना है, हालांकि सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी की वजह से मैक्सिमम टेम्परेचर में 1.3 डिग्री की गिरावट आई है, जो अब नॉर्मल से 6.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

आने वाले दिनों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 21 मार्च को मौसम सूखा रहने की संभावना है। हालांकि, 21 तारीख के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर से एक्टिव हो जाएगा, जिसकी वजह से 22, 23, 24 और 25 मार्च को राज्य में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश, बिजली कड़कने और 40 से 50 kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों के बाद टेम्परेचर में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।