Front hulchul news : पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को लेकर अहम अपडेट सामने आई है। पिछले दो दिनों से मौसम सूखा रहने के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 मार्च को राज्य के 11 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तापमान की बात करें तो रूपनगर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में छिटपुट बारिश हो सकती है। विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, 23, 25, 26 और 28 मार्च को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही, अगले चार दिनों में दिन के तापमान में 4 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान स्थिर हो जाएगा।
