Front hulchul news : निकटवर्ती गांव सीडफार्म में मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवकों ने नाबालिग लड़के पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान लोग एकत्र हुए तो हमलावर अपना मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची सीडफार्म चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है।जानकारी के अनुसार जशन कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसियों से गांव के ही कुछ युवकों का झगड़ा है और उनके पड़ोसी अक्सर उसके घर में आते जाते हैं । इसी बात से उक्त हमलावर युवक उसके साथ रंजिश रखते हैं और करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी बात को लेकर उक्त युवकों से उसका झगड़ा हुआ था तो उक्त युवकों ने उस समय उसे बुरी तरह पीटने के साथ ही उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी।गत देर शाम वह गांव में बनी डेयरी पर दूध लेने के लिए गया तो इतने में मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। जिनके मूंह बंधे हुए थे। उन्होने वहां पर आते ही हाथ में पकड़े गंडासे व अन्य हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। जब आसपास के दुकानदार उसके बचाव में आए तो हमलावर युवक अपना मोटरसाइकिल छोड़कर वहीं से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना सीडफार्म चौकी पुलिस को दी। जिस पर सहायक सबइंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचें और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Related Posts
पटियाला की केंद्रीय जेल से 3 कैदी फरार
Front hulchul news : पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को उस समय बड़ा झटका लगा जब पटियाला की केंद्रीय जेल से…
हवालाती से मिलने आई महिला से नशीला पदार्थ और तंबाकू बरामद
Front hulchul news : हवालाती से मिलने आई महिला से नशीला पदार्थ और तंबाकू केंद्रीय जेल में बंद. किसी हवालाती…
पावरकॉम में करोड़ों का घोटाला
Front hulchul news : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के भीतर एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश हुआ है,…
