Front hulchul news : पंजाब में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए गर्मी के तेवरों पर ब्रेक लगा दिया है। राज्य में हुई बारिश ने न केवल लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है, बल्कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से जहां पारा 38 डिग्री सैल्सियस के पार पहुंच चुका था, वहीं बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विभाग ने आगामी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है, 30 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 31 मार्च के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसमें लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो बठिंडा में 32.3 डिग्री सैल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जबकि होशियारपुर में यह 27 डिग्री सैल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो एस.बी.एस. नगर में 15.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में बेहद कम माना जा रहा है।
