Front hulchul news : बी.एस.एफ. की 181 बटालियन की कंपनी को गश्त के दौरान 2.22 लाख रुपए की जाली करंसी मिली है, जिसके तहत पुलिस थाना रमदास में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है।जानकारी के अनुसार 500 रुपए के कुल 445 नोट मिले हैं, जो बिल्कुल असली नोटों की तरह लगते हैं। हालांकि काफी लंबे समय के बाद जाली करंसी मिली है, क्योंकि आम तौर पर ड्रोन के जरिए हैरोइन व हथियारों की खेप ही भेजी जाती है। फिलहाल इस मामले में सुरक्षा एजैंसियां चौकस हो गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
