3-4 अप्रैल को बारिश के आसार

Front hulchul news : पंजाब में मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे वातावरण सुहावना बना हुआ है।हालांकि मंगलवार को बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन शहरी इलाकों में देर रात तक बारिश नहीं हुई, जबकि देहाती क्षेत्रों में कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर पंजाब समेत आसपास के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है।मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अप्रैल को मौसम सामान्य बना रह सकता है, लेकिन 3 और 4 अप्रैल को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।