स्कूल में चोरी की वारदात

Front hulchul news : गुरदासपुर के थाना दौरांगला के गांव मगरमुदीयां में बीती रात एक महिला और एक आदमी द्वारा स्कूल में चोरी करने की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, एक महिला और एक आदमी ने रात करीब 12 बजे स्कूल के ताले तोड़कर दो भरे हुए गैस सिलेंडर, मिड-डे मील का सामान और बच्चों के खाने के बर्तन चुरा लिए।

इस बारे में स्कूल की हेड टीचर आसा रानी ने बताया कि चोरों ने पहले भी उनके स्कूल में चोरी की थी और फिर से रात करीब 12 बजे स्कूल को निशाना बनाया और उनकी सारी हरकतें स्कूल के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गईं। उन्होंने बताया कि इस बारे में दौरांगला पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना का जायजा लिया।