Punjab : सड़क हादसे में खिलाड़ी की दर्दनाक मौ+त

Front hulchul news : खमाणों के गांव ढोलेवाल में हुए सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी जसवीर सिंह जस्सा मंसूरपुर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना खेड़ी नौध सिंह पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा सुरमुख सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह जस्सा पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव मंसूरपुर, अपने दोस्त नवनीत सिंह के साथ 6 अप्रैल की शाम करीब 8.30 बजे गांव जलोवाल (खेड़ी नौध सिंह के पास) में रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहा था। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे।जैसे ही वे गांव ढोलेवाल के नजदीक पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के साथ मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही जसवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं नवनीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।