Front hulchul news : जालंधर जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी वरजित सिंह वालिया ने नए डिप्टी कमिश्नर (DC) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने डॉ. हिमांशु अग्रवाल की जगह पदभार संभाला है़, जिनका हाल ही में तबादला हुआ था।पदभार ग्रहण करने से पहले वालिया को पुलिस की टुकड़ी द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों और नागरिकों ने फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डीसी ने कहा कि वह सरकार की पॉलिसी जमीनी स्तर पर लागू करेंगे।
जालंधर के नए DC ने मीडिया से की बातचीत।
डॉ. हिमांशु अग्रवाल की जगह ली 2018 बैच के IAS वरजित सिंह वालिया ने डॉ. हिमांशु अग्रवाल से चार्ज लिया है। डॉ. अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य और चुनाव प्रक्रियाएं संपन्न हुई थीं। अब जालंधर की कमान वालिया के हाथों में है, जिनसे शहरवासियों को काफी उम्मीदें हैं।
फूलों के गुलदस्तों से अभिनंदन पदभार संभालने के तुरंत बाद, जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने नए डीसी से मुलाकात की। लोगों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वालिया ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और प्रशासनिक टीम के साथ संक्षिप्त परिचय बैठक भी की।
