Punjab में कल सरकारी छुट्टी

Front hulchul news : पंजाब में एक बार फिर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। कल पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।दरअसल, 14 अप्रैल को बैसाखी और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सरकार ने छुट्टी घोषित की है। सरकारी निर्देशों के अनुसार, इस दिन राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज नहीं होगा।