ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों का Fraud

Front hulchul news : फगवाड़ा में एक और लड़की ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुई है। साइबर क्राइम जिला कपूरथला की पुलिस टीम ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस केस दर्ज करने की सनसनीखेज सूचना मिली है।इस संबंध श्वेता पुत्री राकेश शर्मा वास मकान नंबर 125 गली नंबर 3 प्रीत नगर सतनामपुरा ने साइबर क्राईम सेल कपूरथला को दी शिकायत में खुलासा किया हैं कि उसे ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर शातिर ठगों ने करीब 22 लाख 39448 रूपए की साइबर ठगी को अंजाम दिया हैं। पुलिस ने अज्ञात शातिर साइबर के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 316 (2), 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी अज्ञात साइबर ठग कौन हैं, जिन्होंने कथित तौर पर पीड़िता श्वेता को ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर इतनी बड़ी लाखों रूपए की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। वर्णनयोग्य है कि इससे पूर्व भी फगवाड़ा में लोग अज्ञात साइबर ठगों की ऑनलाइन ठगियों का शिकार हुए हैं और यह क्रम निरंतर जारी है।