QR स्कैन से मिलेगा अनाज

Front hulchul news : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पंजाब भर में राशन कार्ड धारकों के हिस्से की गेहूं की हो रही कालाबाजारी और गोलमाल के चल रहे खेल के खिलाफ लगाम कसने के लिए बड़ा जुगाड़ लगाया गया है, जिसके तहत विभाग द्वारा सभी लाभ पात्र परिवारों के आधार कार्ड के साथ उनके मोबाइल फोन नंबर लिंक किया जा रहे हैं ताकि विभाग द्वारा जारी किया गया राशन सही हाथों तक पहुंच सके।

अब क्यू.आर. कोड स्कैन होने पर मिल सकेगा राशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा ‘सुधार 2’ योजना के तहत सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन नंबर उनके आधार कार्ड के साथ लिंक किया जा रहा हैं जिनका पूरा डाटा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा लाभ पात्र परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने सहित क्यू.आर. कोड के साथ ऑप्रेट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राशन डिपुओं पर अपने हिस्से की गेहूं लेने के लिए पहुंचने वाले लाभ पात्र परिवारों के फिंगरप्रिंट की जगह अब क्यू.आर. कोड स्कैन होने पर ही उन्हें राशन का लाभ प्राप्त हो सकेगा और राशन डिपुओं पर आने वाली गेहूं की जानकारी लाभ पात्र परिवार के रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज द्वारा सांझी की जाएगी। इसमें लाभ पात्र को यह बात आसानी से पता चल सकेगी कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ से जुड़े कार्ड धारक परिवार को कितने सदस्यों के हिस्से की कितने किलोग्राम गेहूं जारी की गई है।