Front hulchul news : जम्मू के उधमपुर में एक भयानक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर के रामनगर में यात्रियों से भरी बस पलट गई। खगोते इलाके के पास घटे हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, बचाव दल और एंबुलेंस पहुंच गई है। मौके पर लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
