सोना-चांदी सस्ता

Front hulchul news ; मंगलवार को सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,54,500 रुपए रह गई है, जो सोमवार को 1,56,000 रुपए थी।इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,43,690 रुप पर पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत 1,45,080 रुपए थी। चांदी के दामों में भी कमी आई है। मंगलवार को चांदी 2,47,900 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई, जो सोमवार को 2,52,800 रुपए थी। कीमतों में आई इस गिरावट से बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।