White Diamond Resort का मालिक गिरफ्तार

front hulchul news : जालंधर में एक कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर के साथ भरे जिम में छेड़छाड़ की। वह पीछे से आया और लेडी जिम ट्रेनर को बाहों में भरकर पकड़ लिया। यह देखकर लेडी ट्रेनर भी हैरान रह गई। उसने तुरंत पीछे मुड़कर विरोध जताया।इसके बाद वह कारोबारी से बहस करते हुए नजर आई और तुरंत वहां से दूसरी तरफ चली गई। कारोबारी समझ गया कि लेडी ट्रेनर नाराज हो गई तो वह भी पीछे-पीछे जाता नजर आया। इस मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

लेडी ट्रेनर का कहना है कि जिस वक्त ये घटना हुई, जिम में कई लोग एक्सरसाइज कर रहे थे। कारोबारी ने पीछे से पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए।उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कारोबारी हनी रंधावा को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लेडी जिम ट्रेनर शीशे के सामने मोबाइल देखने में व्यस्त है। इस दौरान हनी रंधावा तेजी से पीछे से आता है। वह अचानक जिम ट्रेनर को पीछे से आकर बाहों में भर लेता है।अचानक इस हरकत से जिम ट्रेनर भी हैरान रह जाती है। वह तुरंत पीछे की तरफ मुड़ते हुए कुछ कहती है। इसके बाद वह वहां से जाने लगती है तो आरोपी उसे शांत करने की कोशिश करता है।