Front hulchul news : थाना क्षेत्र के काशीपुर , कुरहुआ के रहने वाले योगेन्द्र तिवारी की तहरीर पर मंगलवार की शाम मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट करके 12.50 लाख रुपए ट्रांसफर कराने वाले जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।योगेंद्र तिवारी का आरोप है कि 27 फरवरी को मोबाइल पर फोन आया कि मैं दूर संचार विभाग (ट्राई) से विजय शर्मा बोल रहा हूँ। आपके नाम से एक शिकायत है । जिसका दुसरे मोबाइल पर व्हाट्सएप काल पर जानकारी कर लीजिए कि आपके नाम क्या शिकायत है।
योगेंद्र ने जब उस नंबर से वीडियो काल किया तो द्वारा बताया गया कि मैं दिल्ली पुलिस स्टेशन से विजय खन्ना बात कर रहा हूँ। आपके नाम नरेश गोयल मनी लान्ड्रिंग का केस है। आपके नाम से एक और नंबर चलता है जो उस खाते से जुड़ा हुआ है। इसलिए आपकी सम्पत्ति और खातों की जाँच की जाएगी। केस के माध्यम से आप भी काला धन का उपयोग करते हैं।इसके बाद लगातार वीडियो काल पर ही रखकर ग्रुप के माध्यम से बात करने लगे और रात में सर्विलांस आपरेटर धीरज चौधरी के नाम से पूरी रात बात करता। बात करने वालों ने इतना डरा दिया कि इसकी जानकारी आप किसी को भी नही देंगे, नही तो इसका मुख्य आरोपी भाग जाएगा तो आप ही पकड़ लिए जाएंगे। जिसके बाद कठोर सजा होगी । इसके बाद मोबाइल के माध्यम से ही कोर्ट में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया।
