Front hulchul news : नूरमहल में शनिवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सरपंच पाल चंद के बेटे गुरप्रीत कुमार की मौत हो गई। यह हादसा करीब 1:30 बजे चीमा चौक के पास हुआ।जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत कुमार स्कूटर पर जा रहे थे, तभी महिंद्रा मैक्स वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुरप्रीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका स्कूटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हादसे का स्पष्ट दृश्य दिखाई दे रहा है। नूरमहल पुलिस स्टेशन के एएसआई ने बताया कि आरोपी चालक हरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 67, 186, 281 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
