आज घोषित होगा 12वीं कक्षा का Result

Front hulchul news : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से आज 12वीं कक्षा के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि विद्यार्थी दोपहर 12:30 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा, जो लंबे समय से अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे। इस बार करीब 2.65 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।

जानिए कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करें
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं

अगर किसी विद्यार्थी को रिजल्ट देखने में कोई परेशानी आती है तो वह शिक्षा विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 95491-61161 पर संपर्क कर सकता है।