Front hulchul news : पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को उस समय बड़ा झटका लगा जब पटियाला की केंद्रीय जेल से 3 कैदी फरार हो गए। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें फरार कैदियों की तलाश में जुट गई हैं।बता दें कि जेल के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार कैदियों को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच भी की जा रही है।
