Front hulchul news : पंजाब लगातार कर्ज के बोझ में दबता जा रहा है। ताजा खबर सामने आई है कि पंजाब सरकार ने 2,500 करोड़ का कर्ज ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार कर्ज की इस राशि का इस्तेमाल राज्य में चल रहे विकास कार्यों और पूंजीगत परियोजनाओं पर किया जाएगा।वहीं इस नए कर्ज को लेकर विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। विपक्ष का कहना है कि लगातार बढ़ते कर्ज के कारण पंजाब की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ रहा है। विपक्षी दल के नेताओं ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को ये साफ करना चाहिए कि वह कर्ज पर ली गई राशि कहां खर्च कर रहे हैं। विरोधियों का आरोप है कि पंजाब सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के आने से पहले 2.84 लाख करोड़ रुपये का कर्ज था जो अब बढ़कर 4 लाख करोड़ के अधिक हो जाने का अनुमान है।
Related Posts
How Much Time On Social Networks Is Considered Healthy
Experts have recommended 30 minutes or less per day as the maximum time you should spend on social media.
World Health Organization Announces Major Progress in Malaria
If you’re worried that dietary changes alone might not be enough to keep your bones strong, talk to your healthcare…
निकाय चुनावों के नतीजे आने शुरू
Front hulchul news : पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित…
