NRI के साथ लाखों का फ्रॉड

Front hulchul news : यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले एक व्यक्ति से प्रॉपर्टी एग्रीमेंट पर जाली साइन करके 15 लाख रुपये की ठगी की गई। मामले की शिकायत लाभ सिंह निवासी यूनाइटेड किंगडम ने पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार सेक्टर-36 पुलिस ने मामले की जांच की और यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले लाभ सिंह की शिकायत पर हरियाणा के भिवानी निवासी आरोपी मुकेश और सेक्टर-30 निवासी सुखमीत बराड़ के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने 23 अप्रैल 2024 को प्रॉपर्टी एग्रीमेंट पर जाली साइन किए थे। सेक्टर-36 पुलिस मुकेश और सुखमीत बराड़ की तलाश कर रही है, जिन्होंने उससे 15 लाख रुपये की ठगी की।