Front hulchul news : शहर में ईद का पर्व इस बार भी भाईचारे और आपसी सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आया। शहर की ईद दरगाह में सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां हिंदू, सिख और मुस्लिम समुदाय के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए और अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।
सुबह से ही दरगाह परिसर में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान भाईचारे और सांझी संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।कमेटी मेंबरों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी ईद के मौके पर सभी धर्मों और समाज के लोग दरगाह में पहुंचकर नमाज और दुआ में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ईद का संदेश प्यार, मोहब्बत और इंसानियत का है तथा सभी को मिल-जुलकर भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
