पंजाब से 21 देशों का सफर होगा आसान!

Front hulchul news : हलवारा एयरपोर्ट से भले ही शुरुआती दौर में दिल्ली आने-जाने के लिए 2 फ्लाइट शुरू की गई है लेकिन 15 दिन से भी कम समय के भीतर हलवारा एयरपोर्ट को इंटरनैशनल कनैक्टिविटी मिल गई है। इस संबंध में एयर इंडिया द्वारा शैड्यूल जारी कर दिया गया है जिसमें लुधियाना से दिल्ली तक आने-जाने वाली फ्लाइट के साथ 23 डोमैस्टिक लोकेशन का लिंक शेयर किया गया है।इसके अलावा एयर इंडिया द्वारा हलवारा एयरपोर्ट से ही इंटरनैशनल कनैक्टिविटी के लिए भी शैड्यूल जारी किया गया है जिसके तहत लोग लुधियाना से सीधे 21 देशों के लिए उड़ान भर सकते हैं, हालांकि इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट का कौक्टेड लिंक दिया गया है जिससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो अब तक विदेशों में हवाई यात्रा के लिए चंडीगढ़, अमृतसर या दिल्ली तक विकल्प अपना रहे थे

एयर इंडिया द्वारा फिलहाल हलवारा एयरपोर्ट से सुबह और दोपहर को दिल्ली आने-जाने के लिए 2 फ्लाइट चलाई जा रही है, लेकिन इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी कम है। जिसके वैसे तो दोपहर की टाइमिंग में बदलाव करने की मांग की जा रही है लेकिन इस संबंधी फैसला लेने से पहले एयर इंडिया द्वारा यात्रियों का रुझान बढ़ाने के लिए लुधियाना से डोमैस्टिक व इंटरनैशनल कनैक्टिविटी का शैड्यूल जारी किया गया हैष

ये हैं मुख्य डोमैस्टिक लिंक

मुंबई

गोवा

अहमदाबाद

बेंगलुरु

पुणे

हैदराबाद

कोलकाता

चेन्नई

जयपूर

इंदौर

लखनऊ

श्रीनगर

भोपाल

रायपुर

देहरादून

राजकोट

वड़ोदरा

विजयवाड़ा

औरंगाबाद

तिरुवनंतपुरम

कोच्चि

भुवनेश्वर

विशाखापट्टनम