Front hulchul news : शिमलापुरी के जनता नगर स्थित बिजली घर में बीती रात चोरी की नीयत से दाखिल हुए हथियारबंद चोरों ने पकड़े जाने के डर से गोलियां चला दीं। लेकिन बिजली कर्मचारियों की बहादुरी के आगे चोरों की एक न चली। जांबाज इलेक्ट्रीशियन और लाइनमैनों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पिस्तौल समेत चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात बिजली घर में संदिग्ध हलचल देखकर ऑन-ड्यूटी कर्मचारी सतर्क हो गए। जब उन्होंने चोरों को घेरा, तो खुद को फंसता देख आरोपियों ने पिस्तौल निकालकर फायर कर दिया। गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया, लेकिन कर्मचारियों ने गजब का हौसला दिखाया। उन्होंने तुरंत चोरों को जमीन पर पटक दिया और उनके हाथ से हथियार छीन लिया। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पिस्तौल जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
5 आरोपी हथियारों सहित चढ़े पुलिस के हत्थे
Front hulchul news : थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने एक बड़ी वारदात होने से पहले कार्रवाई करते हुए लूट की…
अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
Front hulchul news : अमृतसर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खलचियां क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 2 कथित…
जालंधर में सट्टेबाजी के ठिकाने पर पुलिस की Raid
Front hulchul news : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में कथित सट्टेबाजी के ठिकाने पर पुलिस की दबिश से हड़कंप…
