Front hulchul news : जालन्धर के थाना पताका की हद मे पड़ते गांव शेखे पुल से सुच्ची पिंड जाने वाले रास्ते में एक खाली प्लाट में इंडीयल आयल के पैट्रोल वाले टैंकरों में से टैंकरों के ड्राईवर मालिकों की मिली भुगत से तेल निकालने का खेल लगातार खेल रहे हैं। यह तेल उस समय निकाला जाता है जब तेल से भरा टैंकर कंपनी से बाहर आता है और उसे शेखे गांव से सुच्ची पिंड की तरफ जाते रास्ते में एक खाली प्लाट में लेकर जाया जाता है। बताया जा रहा है कि इस प्लाट में लगातार रोका ही यह खेल खेला जा रहा है। इस दौरान ड्राईवर मालिकों की मिलीभुगत से बड़ी गिनती में लीटरों तेल निकाल कर अपनी कैनियों आदि में भर कर स्टोर कर लेते हैं। इस सबंधी सूचना मिलने पर जब फ्रंट हलचल की टीम ने जांच की तो देखा कि सच्च में यह खेल बड़े स्तर पर चल रहा है। इस दौरान देखा गया कि एक व्यक्ति तेल वाला ट्रक लेकर खाली प्लाट में जाता है और अंदर ही कुछ और लोग उस ट्रक में से तेल निकालते हैं। इस दौरान जब टीम की तरफ से इस काम को कैमरे में कैद करने की कोशिश की गयी तो वहां पर मौजूद तेल निकालने वालों ने पत्रकारों से बदतमीजी शुरू कर दी और कैमरा तक छीनने की कोशिश की गयी। इसी दौरान जब टीम के सदस्यों ने अपने पहचान पत्र दिखाये तो उन्हें जाने दिया गया और अंदर खड़ी अन्य तेल वाली गाडिय़ां भी लेकर वहां से एक एक कर निकलने लगे। बताया जा रहा है कि प्लाट के सामने ही एक स्कूटरों की दूकान है जहां पर निकाला गया तेल रखा जाता है। मगर देखने वाली बात यह है कि इस दौरान सरकार के मालिये को रोकााना कितना चूना लगाया जा रहा है। एसे कार्यों को रोकने और सरकार के मालिये को नुक्सान पहुचने से बचाने के लिए सबंधित विभाग व पुलिस को कारवाई करनी चाहिये।
