जाली रसीदों से टैक्स चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Front hulchul news : सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान एएसआई हरदेव सिंह और उनकी पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली कि एक शातिर राम मूर्ति जालसाज नकली रसीदें तैयार कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की फिराक में घूम रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आरोपी फर्जी और जाली रसीदें तैयार करके सरकार के सरकारी खजाने को भारी-भरकम वित्तीय नुकसान पहुंचा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस पार्टी ने बिना वक्त गंवाए तुरंत एक्शन लिया और योजनाबद्ध तरीके से दाणा मंडी के शेड नंबर-1 के पास घेराबंदी कर दी। वहां आरोपी राममूर्ति को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही धर दबोचा।पुलिस टीम ने जब पकड़े गए आरोपी के पास मौजूद एक बैग की तलाशी ली, तो उसमें से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। बैग की चेकिंग के दौरान पुलिस को 1 लाख 10 हजार रुपए की भारतीय करेंसी (नकदी), हाथ से लिखी हुई 6 संदिग्ध पर्चियां और एक स्टैम्प पैड बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल वह इन जाली दस्तावेजों को तैयार करने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे रैकेट की कड़ियों को जोड़ने के लिए आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।