Front hulchul news : अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। टेक्सास के एल्टन शहर में एक पंजाबी परिवार की एक युवक ने हत्या कर दी। उक्त परिवार नवांशहर के बंगा का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक गौरव चोपड़ा ने माता-पिता और दादी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने अपने बड़े भाई पर भी जान से मारने के इरादे से हमला करने की कोशिश की। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी युवक गौरव चोपड़ा को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
